नजीबाबाद: नजीबाबाद में गर्भवती महिला को ज़हर देकर मारने की कोशिश का आरोप ससुराल पक्ष पर
नजीबाबाद के मोहल्ला मुगलुशाह निवासी रुखसार ने अपने ससुराल पक्ष पर ज़हर देकर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता वर्तमान में लगभग 8 माह की गर्भवती बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 8 बजे रुखसार की तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, पुलिस की जांच जारी है। सोमवार को 10:00 जानकारी प्राप्त हुई।