नवगछिया: गुमशुदा अपहृता हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार
रंगरा थाना क्षेत्र में गुमशुदा अपहृता हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सधुवा रेलवे ढाला के समीप अपहृता का शव मिलने के बाद दर्ज कांड संख्या-106/25 में पूर्व में मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका था। वहीं लगातार चल रही छापेमारी के दौरान पुलिस ने कांड में संलिप्त विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।