अररिया: अररिया में प्रशासन का बड़ा एक्शन, जीरो माइल पर डीएम-एसपी की मौजूदगी में हटा भारी अतिक्रमण
Araria, Araria | Jun 11, 2026 शहर को भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने और राष्ट्रीय राजमार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला मुख्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार जीरो माइल के पास सड़क किनारे फैले अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, जिससे हड़कंप मच गया. इस विशेष अभियान के तहत सड़कों और सर्विस लेन को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया.