लोहरदगा: लोहरदगा में 10-13 फरवरी तक बलदेव साहू टी-20 टूर्नामेंट, अक्षरा सिंह करेंगी उद्घाटन, हरभजन-सहवाग फाइनल में
लोहरदगा में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर शनिवार की शाम लगभग 6 बजे बीएस कॉलेज के समीप स्थित क्रिकेट स्टेडियम के सभागार में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।