लोहरदगा: लोहरदगा में स्वतंत्रता सेनानी बुधन सिंह की 57वीं पुण्यतिथि पर डीसी समेत अन्य ने दी श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता सेनानी बुधन सिंह की 57वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को लोहरदगा में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के भाव के साथ उन्हें नमन किया गया। लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बुधन सिंह लेन में स्थापित उनकी प्रतिमा पर सुबह करीब 11:30 बजे श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।