इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगवां में मारपीट की घटना में दर्ज हुआ मुकदमा
Iglas, Aligarh | Apr 4, 2026 इगलास। ग्राम नौगवां निवासी रामप्रकाश का कहना है कि वह अपने भाई राजेन्द्र के साथ मजदूरी करके 02 अप्रैल को शाम 06:30 बजे घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही केशव, राकेश व रंजीत मिले देखते ही गाली देने लगे, गाली देने का विरोध किया तो हम दोनों के साथ आरोपियों ने मारपीट की। दोनों भाइयों के चोटें आई हैं कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।