उज्जैन शहर: ग्रांड होटल से निगम अध्यक्ष ने ₹63 लाख के 7 नए डोर-टू-डोर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
63 लाख की लागत से 07 नवीन डोर टू डोर वाहन नगर निगम के संसाधनों में शामिल हुए हैं जिनका शुभारंभ शुक्रवार को ग्रांड होटल से निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा वर्कशॉप विभाग की प्रभारी श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर की उपस्थिति में पूजन करते हुए, फीता खोलकर एवं हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया गया