एटा: अग्निवीर परीक्षा में असफलता के बाद मारहरा के मोहल्ला कायस्थान निवासी युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
एटा जिले के मारहरा कस्बे में 27 वर्षीय युवक सचिन उर्फ जयप्रकाश ने बुधवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले दो साल से अग्निवीर परीक्षा में लगातार असफल हो रहा था, जिससे निराश होकर उसने यह कदम उठाया। मोहल्ला कायस्थान निवासी सचिन को उसकी चाची लता ने फंदे पर लटका हुआ देखा। उन्होंने तत्काल परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार में शोक छा गया।