गोरखपुर: अब त्योहार तलवार के भय में नहीं, सौहार्द के माहौल में मनाए जाते हैं: यूपी कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सौहार्द की नई इबारत लिखी जा रही है। यह बात प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी कार्यों से आज अन्य प्रदेशों के नेतृत्वकर्ता भी प्रेरणा लेते हैं।