ओरमांझी: सीपीआई राज्य कार्यालय में अखिल भारतीय किसान सभा के पूर्व महासचिव को श्रद्धांजलि दी गई
सीपीआई राज्य कार्यालय में रविवार दोपहर करीब दो बजे अखिल भारतीय किसान सभा के पूर्व महासचिव अतुल कुमार अंजान को श्रद्धांजलि दी गई। अखिल भारतीय किसान सभा के पूर्व महासचिव अतुल कुमार अंजान के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि वे जीवनभर किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।