रामसनेही घाट: दूल्हदेपुर में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे की स्थाई पात्रता सूची के लिए आयोजित हुई खुली बैठक
दुल्हदेपुर में पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस सर्वे की स्थाई पात्रता सूची के लिए खुली बैठक आयोजित हुई।बैठक में भाजपा नेता जवाहरलाल वर्मा जिला पंचायत सदस्य अभिषेक वर्मा मौजूद रहे।बैठक में पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र परिवारों के चयन को लेकर चर्चा हुई। ताकि कोई भी जरूरतमंद अपने पक्के घर के सपने से वंचित न रहे।