भोगनीपुर: भोगनीपुर के निकट डंफर ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, हादसे में 9 लोग हुए घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
भोगनीपुर कस्बे के सिकंदरा रोड पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे डंफर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में थाना देवराहाट के सेल्हूपुर के चंद्रशेखर की पत्नी विनीता, पुत्री नैशी, पुत्र आर्यन, कालपी के राजबहादुर, आशिक, पुखरायां के सुशील कुमार की पत्नी अनीता, पुत्री अनन्या, आटा थाना के गुरु का इटौरा के चेतराम की पत्नी छोटी बहू व सिकंदरा के उमरपुर के कमला घायल हो गए