भभुआ: भभुआ कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपित को सुनाई 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा
Bhabua, Kaimur | Nov 27, 2025 मिली जानकारी के अनुसार मोहनिया थाने की पुलिस ने एक केस में अभियुक्त के घर छापेमारी करने गई थी। जहां अभियुक्त के पास से देसी कट्टा एवं बुलेट बरामद किया था। मामले में भभुआ कोर्ट ने त्वरित विचरण वाद मामले में सुनवाई करते हुए कांड के अभियुक्त उदय चौबे उर्फ बुटाई चौबे को आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी पाते हुए 3 वर्ष सश्रम कारावास एवं ₹5000 जुर्माना की सजा सुनाई ।