भभुआ: घाटी के पास पिस्टल से हवाई फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल व तीन खोखे किए बरामद
Bhabua, Kaimur | Nov 27, 2025 घाटी के पास पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल व तीन खोखा बरामद किया है। गुरुवार को 5 बजे भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर 2025 को चैनपुर थाना अंतर्गत डीहा गांव में जमीन नापी के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना घटित हुई थी। प्राथमिकी दर्ज के बाद गिरफ्तार किया गया है।