बटियागढ़: नारायणपुरा निवासी एक ही परिवार के 3 लोगो की सड़क हादसे में मौत,गांव में मातम का माहौल
रजपुरा थाना क्षेत्र केनारायणपुरा गांव निवासी एक ही परिवार के 3 लोगो की सड़क हादसे में मौत से गांव में मातम का माहौल है, नारायणपुरा से माता मन्दिर जाते समय बाइक सवार दशरथ अहिरवार की बाइक को साठिया घाटी मार्ग पर कन्टेनर ने टक्कर मार दी,घटना में बाइक सवार दशरथ अहिरवार और 7 साल के बेटे आयुष की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 साल की बेटी अंशिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया