झालरापाटन: राजू खेड़ा में बिच्छू के डंक से दंपति की हालत बिगड़ी, सुबह घर में सो रहे पति-पत्नी को काटा, अस्पताल में भर्ती
झालावाड़ के राजू खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 7 बजे बिच्छू के डंक मारने से एक दंपति की हालत बिगड़ गई। पति-पत्नी दोनों को उपचार के लिए झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार, राजू खेड़ा निवासी अमरलाल और उनकी पत्नी अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक बिच्छू ने पहले अमरलाल को डंक मारा, जिससे उनकी नींद खुल गई।