नूरसराय: नूरसराय से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों लोग हुए शामिल, वंदे मातरम और भारत माता की जय से गूंजा बाजार
नूरसराय बाजार में गुरुवार दोपहर 2 बजे नूरसराय दक्षिणी मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नूरसराय स्टेट बैंक से हुई और पूरे बाजार का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय से पूरा नूरसराय बाजार गूंज उठा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य नूरसराय प्रखंड विशाल कुमार चौहान,