अररिया: सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए की विशेष तैयारी
Araria, Araria | Jun 14, 2026 अररिया में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर रविवार को अररिया जिला पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिले के 19 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के जिले में पहुंचने को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की थी।