भदेसर: दौलतपुर में लेपर्ड का आतंक बरकरार, बाड़े में घुसकर 4 बकरियों को मार डाला, किसान को हुआ 1 लाख का नुकसान
शैलेंद्र जैन ने बुधवार सुबह 11 बजे बताया कि भदेसर उपखंड के दौलतपुर गांव में लेपर्ड के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लेपर्ड ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात किसान ओंकार लाल गाडरी के बाड़े में घुसकर 4 बकरियों को मार डाला जबकि एक बकरे को उठा ले गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान को करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामी