बहोरीबंद: बरसात में राहत पथराड़ी पिपरिया से केवलारी निपनिया मार्ग की हुई मरम्मत अब आसान होगा सफर 8.65 करोड की सडक से बदलेगी तस्वीर
कटनी जिले के विकासखंड बहोरीबंद के वनांचल क्षेत्र पथराड़ी-पिपरिया से केवलारी निपनिया मार्ग पर वर्षों से खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में हालात इतने खराब हो जाते थे कि दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो जाता था।