बहराइच: गेंदघर मैदान में 9 अक्टूबर को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ, सीडीओ ने की बैठक
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंद घर मैदान में 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है स्वदेशी मेले का शुभारंभ 9 अक्टूबर को अपराह्न 4 बजे होगा जो 18 अक्टूबर तक चलेगा।