बिजनौर: हल्दौर के गांव कोटा में करंट लगने से झुलसे किसान नेता की उपचार के दौरान हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 17, 2026 बिजनौर में 7 फरवरी को हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी 70 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह अपने खेत पर विद्युत लाइन की चपेट में आकर झुलस गए थे। जिसके बाद उन्हें स्थानीय सीएससी से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।