इस्लामनगर अलीगंज: चंद्रदीप थाने की पुलिस ने विभिन्न कांडों के फरार 6 अभियुक्तों के घर चिपकाए इश्तेहार
चद्रदीप पुलिस ने विभिन्न कांड़ों के फरार 6 अभियुक्तों के घर शनिवार को इश्तेहार चिपकाया है। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने शाम 5 बजे के लगभग दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई है। इश्तिहार के माध्यम से अभियुक्तों को आत्मसमर्पण करने की बात कही है नहीं तो घर की संपत्ति की कुर्की की जाएगी।