सेन्हा: ग्राम पाली में डायन बताकर अधेड़ व्यक्ति को पीटकर सड़क पर फेंका, पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया
सेन्हा थाना क्षेत्र के गगया ग्राम, पाली में अंधविश्वास का खौफनाक मामला सामने आया है, जहां डायन बिसाही के संदेह में एक अधेड़ व्यक्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया गया। इस घटना को लेकर सोमवार रात लगभग 9:00 बजे पीड़ित की पत्नी बुधमानिया उरांव ने सेन्हा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।