सेन्हा: बरही चटकपुर में सैकड़ों साल पुरानी 'ढेला मार होली' का भव्य आयोजन किया गया
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत बरही चटकपुर गांव में शुक्रवार शाम 5 : 30 बजे सैकड़ों वर्षों पुरानी अनूठी "ढेला मार होली" का भव्य आयोजन हुआ। इस ऐतिहासिक परंपरा की प्रसिद्धि अब दूर-दूर तक फैल चुकी है, जिसे देखने के लिए लोहरदगा समेत आसपास के जिलों से भी हजारों लोग उमड़े। गांव के देवी मंडप के पास परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया जाता है।