अशोक नगर: शाढ़ौरा में पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक कार से टकराई, दो घायल
अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा के माहोर पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम 5:00 बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा बाइक रोकने पर एक बाइक सामने से आ रही कर से टकरा गई जिसके कारण से बाइक चालक रंजीत पुत्र करतार सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी अमृतसर पंजाब एवं हरि सिंह पिता हीरालाल अहिरवार निवासी ऊकावत जिला गुना घायल हुए हैं। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।