बेंगाबाद: जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बेंगाबाद टोल प्लाजा पर चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने सोमवार को 3 बजे बेंगाबाद टोल प्लाजा पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 87 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 1 लाख 26 हजार रुपए का चालान किया गया।