भरनो: भरनो-गुमला-रांची मार्ग पर त्योहार को लेकर पुलिस ने की वाहनों की जांच
Bharno, Gumla | Sep 27, 2025 भरनो थाना क्षेत्र के एनएच-23 रांची–गुमला मुख्य मार्ग पर खरवा गढ़ा के पास शनिवार शाम को भरनो पुलिस ने दुर्गा पूजा को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया।यह वाहन चेकिंग अभियान थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में किया गया।वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को रोक सभी गाड़ियों को खड़ा कराकर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई।