हमीरपुर: 3 मई रात 9 बजे से 4 मई की शाम 4 बजे तक सुमेरपुर बांदा मार्ग का रेलवे फाटक रहेगा बंद
कस्बे के बांदा मार्ग पर बना रेलवे का गेट संख्या 31 मरम्मत के चलते 3 मई की रात 9 बजे से 4 मई की शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इसकी सूचना उत्तर मध्य रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर पथवे ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर दी है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर पथवे उपेन्द्र कुमार ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि रेलवे की ट्रैक सुरक्षा को दृष्टिगत रखकर बांदा मार्ग पर बने