पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी का मोबाईल हैक कर ठेकेदार से मांगा गया 10 लाख रुपए, हिरासत में एक आरोपी
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी का मोबाइल नंबर क्लोन कर ठेकेदार से 10 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोप है, कि एमडी के नंबर को क्लोन कर ठेकेदार से रंगदारी मांगी गई। ऐसे में ठेकेदार को शक हुआ तो इसकी शिकायत पुलिस से किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ा।