वाराणसी मंडल के रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त को सौंपा पत्रक
वाराणसी मंडल के रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी एवं मंडलायुक्त को सौंपा पत्रक वाराणसी के चौधरी चरण सिंह रोडवेज बस स्टेशन पर पिछले माह 22 तारीख को एंटी करप्शन टीम द्वारा बाबू रियाजुद्दीन को पचास हजार घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। जिसमें रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा का भी नाम सामने आया था।