टेहरोली: नगर पंचायत गरौठा में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
मंगलवार को नगर पंचायत गरौठा के समस्त पार्षदगण एवं नगरवासियों ने ऊर्जा मंत्री ए.के. सिंह के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से नगर में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाए जाने की मांग की गई।पार्षदों और नगरवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों से आम जनता में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है