किशनगंज: शराब की दुकान हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने NH-27 किया जाम, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
जानकारी रविवार शाम 5 बजे मिली क्षेत्र के बाँसथूनी गांव के पास रविवार को शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीण सड़क पर बैठ गए, जिससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव के पास शराब की दुकान से सामाजिक माहौल बिगड़ है।