पटना ग्रामीण: जमीन सर्वे को लेकर चल रहे विवाद पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने एयरपोर्ट पर दी सफाई
बिहार में जमीन सर्वे को लेकर चल रहे विवाद पर पटना एयरपोर्ट पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने सफाई दी है। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि गांव में जमीन सर्वे को लेकर कोई विवाद नहीं है। पटना में बैठे नेताओं के पास कोई काम नहीं है, जो इस तरह की बात कर रहे हैं।