पटना ग्रामीण: पटना मे वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाएं गए विशेष अभियान में 194 अभियुक्तो की हुई गिरफ्तारी
पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरिय पुलिस अधीक्षक पटना के नेतृत्व में दिनांक 1 सितंबर 2024 से 9 सितंबर 2024 तक चलाए गए विशेष अभियान में 194 अभियुक्तो की गिरफ्तारी हुई, साथ ही 14 अवैध आग्नेयस्त्रो एवं 44 कारतूस 1029 लीटर अवैध शराब, लगभग 1 Kg गांजा और 13.5 ग्राम ब्राउन शुगर को पुलिस ने किया बरामद. जिसकी जानकारी गांधी मैदान में ssp ने दी.