सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा पंडालों को सुरक्षा और अनुशासन के निर्देश
सेन्हा थाना परिसर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे दसहरा पर्व को लेकर अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बरही, झखरा, बदला, चन्दकोपा और सेन्हा सहित सभी जगहों से आए पूजा पंडालों के सदस्य तथा पदाधिकारी उपस्थित थे।