सरदारशहर: साजनसर में खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित की गई कृषक गोष्ठी
साजनसर। कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र सरदारशहर के संयुक्त तत्वावधान में 'खेत बचाओ अभियान' के तहत एक दिवसीय कृषक गोष्ठी हुई। वैज्ञानिक डॉ. रमन जोधा ने किसानों से प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाकर लागत घटाने और भूमि की उर्वरता बचाने पर जोर दिया। डॉ. श्याम बिहारी ने गोबर-गौमूत्र से बने जीवामृत, बीजामृत के बारे में जानकारी दी है।