मांगरौल: मांगरोल थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 38 वाहनों के चालान बनाकर ₹5700 का जुर्माना वसूला
Mangrol, Baran | Jan 12, 2025 मांगरोल थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 38 वाहन चालकों के चालान बनाकर 5700 का जुर्माना वसूला। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पाद मचाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान बनाने की कार्यवाही की जाएगी रविवार को भी चालान बनाने की कार्यवाही की गई।