ललितपुर: रिश्वतखोर आयुर्वेद चिकित्साधिकारी और बाबू को एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया वीडियो आया सामने
ललितपुर में गुरुवार को झांसी एंटी करप्शन विभाग की टीम ने एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर ललितपुर में आयुर्वेद यूनानी चिकित्साधिकारी एवं उसके क्लर्क को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में एक नया वीडियो शुक्रवार दोपहर से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।