बरेली: किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दबंगों ने युवक को पीट पीटकर किया घायल
किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। मामले की घायल युवक ने पुलिस शिकायत की है। पुलिस का कहना है की घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार पर जेल भेजा जाएगा।