बरेली: थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव माधोपुर माफी के अभय प्रताप और कोमल की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर
थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव माधोपुर माफी के रहने वाले राजवीर ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि कल देर रात भाई अभय प्रताप, कोमल ग्राम लमखन से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे अभय प्रताप और कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया