बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी की रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर हुई मौत
परतापुर चौधरी की रहने वाली फिरदौस अख्तर ने बताया बाजार से सब्जी लेकर स्कूटी से वापस घर जा रही थी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी 3 वर्षीय बच्ची फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।