सिकंदरा: राजपुर नगर पंचायत के वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर दो सगी बहनें झुलसीं, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती
राजपुर कस्बे के अम्बेडकर नगर वार्ड में मंगलवार शाम नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर कूलर फ्रीजर में करंट उतर आने से दो सगी बहनें झुलस गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर स्थित मस्जिद के पास नगर