मखदुमपुर: वाणावर पहाड़ी को पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज, पर्यटकों के रात्रि ठहराव की होगी व्यवस्था
बिहार सरकार के सहकारिता व पर्यावरण मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने 10 अप्रैल 2026 को मखदुमपुर प्रखंड स्थित बराबर पहाड़ी और बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रोपवे, गेस्ट हाउस सहित सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पर्यटक यहां ठहरकर प्राकृतिक वादियों का आनंद ले सकेंगे।