अनूपपुर: 2 माह से अपनों की तलाश में मासूम, पहचान बताने वालों से पुलिस ने की अपील
अनूपपुर। लगभग दो माह पूर्व शहडोल–अनूपपुर रेल मार्ग पर चलने वाली एक ट्रेन में एक महिला द्वारा छोड़ा गया एक बालक वर्तमान में बाल संरक्षण समिति, अनूपपुर के संरक्षण में है। बालक टूटी-फूटी भाषा में अपना नाम दिनेश तथा पिता का नाम सूरज बताता है। वह हिंदी बहुत कम बोल और समझ पाता है तथा अपने परिवार या पते के संबंध में कोई अन्य जानकारी नहीं दे पा रहा है।