सिवनी: विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर सिवनी पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को दिलाई सतर्कता की शपथ
Seoni, Seoni | Jul 30, 2026 विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर सिवनी पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुवार को इस दौरान विद्यार्थियों को मानव तस्करी की रोकथाम, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मानव तस्करी के खिलाफ सतर्क रहने और समाज को जागरूक बनाने की शपथ भी दिलाई गई।