सदर: प्रयागराज: खुल्दाबाद थाने में दर्ज केस में वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | May 8, 2026
प्रयागराज कमिश्नरेट की खुल्दाबाद पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की यमहा FZS मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।थाना खुल्दाबाद में मु0अ0सं0-07/2026 धारा 316(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज था। आज 08.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सौरभ निषाद पुत्र स्व0 अनल कुमार, निवासी 20/17 मोरी से गिरफ्तार किया।