वारासिवनी: एक पेड़ बुजुर्गों के नाम’ अभियान के तहत मुस्लिम समाज ने लगाए 100 पौधे
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के निर्देश पर जामा मस्जिद कमेटी द्वारा स्थानीय ईदगाह एवं कब्रिस्तान में ‘एक पेड़ बुजुर्गों के नाम’ अभियान के तहत लगभग 100 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। सदर इकबाल खान, समी कुरैषी, एडवोकेट जाहिद हुसैन सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों की देखभाल और हरियाली बढ़ाने का संदेश दे