शाहबाद: खत्ता जमाल खां मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पति और बेटे के लिए बताया जान का खतरा, तहरीर दी
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्ता जमाल खां निवासी एक महिला ने मोहल्ले के ही कुछ दबंगों पर अपने पति और अपने पुत्र की जान माल की हानि होने की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के अनुसार 31 जनवरी को दबंग 10:00 बजे उसके पति और पुत्र पीट चुके हैं जिससे वह काफी चुटहिल हुए थे।