सत्तर कटैया: मझौल गांव के पास बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक नशेड़ी को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार नशेड़ी को भेजा गया न्यायालय
मझौल गांव के पास बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक नशैड़ी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नशेड़ी को गिरफ्तार किया। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।